क्या आप जानते हैं कि घर से निकलते वक्त क्यों खिलाई जाती है दही चीनी, जानेंगे तो आप भी खाएंगे रोज

नई दिल्ली। बुजुर्ग कहते हैं कि किसी भी शुभ काम के लिए घर से बाहर जाने पर दही-चीनी खाकर जाना अच्छा माना जाता है. ऐसा पिछले कई सालों से होता आ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर से निकलते वक्त दही चीनी ही क्यों खिलाई जाती है?

दरअसल, घर से बाहर निकलने पर दही-चीनी खिलाए जाने का कारण ये है कि सुबह खाली पेट दही खाना बहुत फायदेमंद होता है. इसके कई शारीरिक और मानसिक फायदे मिलते हैं.दही को हेल्थ एक्सपर्ट सुपरफूड कहते हैं, क्योंकि इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।

दही में क्या-क्या पाया जाता है 

दही में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. दही को अगर चीनी के साथ खाया जाए तो ये शरीर को कई फायदे पहुंचाता है।

दही चीनी के फायदे

  1. दही खाने से हमारा पाचनतंत्र मजबूत बनता है.
  2. रोज दही खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती.
  3.  गर्मियों में दही चीनी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है.
  4. घर से बाहर निकलते वक्त दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है.
  5. दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया पेट के लिए फायदेमंद होते हैं. इससे पाचनक्रिया मजबूत बनती है और ये बैक्टीरिया हमारी आंतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं.
  6. दही खाने के शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं.
  7. दही चीनी खाने से सिस्टिटिस और यूटीआई जैसी परेशानी नहीं होती.
  8. दही मूत्राशय को ठंडा रखता है. जिससे टॉयलेट में जलन की समस्या भी नहीं होती.
  9. जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें खाने में दही जरूर खानी चाहिए।

किस समय खाना चाही दही-चीनी
सुबह नाश्ते में दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है. इससे पेट की जलन और अम्लता कम होती है. आयुर्वेद में दही चीनी को पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. जिससे पित्त दोष कम होता है. सुबह खाली पेट दही खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं. खाने के बाद दही-चीनी मिलाकर सेवन करने की आयुर्वेद में दी जाती है।

इसलिए घर से निकलने पर खिलाई जाती है दही-चीनी
सुबह दही चीनी खाने से हमारे शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है. इसीलिए घर से बाहर निकलने पर दही-चीनी खिलाई जाती है ताकि आप ग्लूकोज से दिन भर एक्टिव रहें. दही चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है. इसलिए अगर आप सुबह मीठा दही खाकर निकलेंगे, तो दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।

इन बातों का रखें ख्याल

  1. दही-चीनी खाते वक्त कुछ चीजों का विषेश ख्याल रखने की भी जरूरत है.
  2. जैसे रात को दही-चीनी खाने से बचना चाहिए.
  3. जिन लोगों को सर्दी और खांसी हो उन्हें दही चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए.
  4. अगर आपको शुगर की समस्या है तो आपको चीनी वाला दही नहीं खाना चाहिए.
  5. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो भी आपको मीठा दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है. जो आपको मोटा बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here